अफ्रीका में हो रही वनों की कटाई पर वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

वैज्ञानिकों ने अफ्रीका में हो रही वनों की कटाई को लेकर चिंता जताई और इसे भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोल में एक समारोह में वैज्ञानिकों ने कहा कि जलवायु के सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीकी जंगलों को बचाना बेहद जरूरी है।

नैरोबी स्थित अफ्ऱीकी फॉरेस्ट फोरम के कार्यकारी सचिव गॉडविन कोवेरो ने कहा कि शासन की खामियों, खराब खेती के तरीकों और कानूनों के सुस्त रवैये से वनों की कटाई महाद्वीप के ग्रीन एजेंडे के लिए एक खतरा है।

उन्होंने कहा, हमारे हरे-भरे जंगल महाद्वीप में हरित विकास की सफलता को दर्शाते है, इसलिए हमें जंगल को हो रहे नुकसान को रोकना चाहिए और अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

अफ्रीकी वन फोरम के एक वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी जिब्री दयाम्बा ने कहा कि अफ्रीका के जंगल और सवाना घास के मैदान खाद्य और जल सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और आर्थिक तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।

दयाम्बा ने अफ्रीकी देशों से प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने वाली खाद्य प्रणालियों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण-पर्यटन में निवेश करने का आह्वान भी किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *