विश्व बैंक के मुताबिक, साल 2021 तक कोरोना के कारण दुनिया में कम से कम 15 करोड़ लोग अत्यधिक गरीब की श्रेणी में चले जाएंगे।
विश्व बैंक ने बुधवार को चेतावनी दी है कि 2021 तक कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 तक दुनियाभर में 15 करोड़ लोगों के घोर गरीबी के दलदल में फंसने के आसार हैं।
वर्ल्ड बैंक के आर्थिक विश्लेषण में कहा गया कि है कोरोना ने इस साल दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आर्थिक वृद्धि की गंभीरता को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
वर्ष 2021 तक 8.8 करोड़ से 11.5 करोड़ लोग अतिरिक्त गरीबी में धकेले जा सकते हैं, जिसको मिलाकर 2021 तक दुनिया के 15 करोड़ लोगों पर अधिक गरीब होने का खतरा मंडरा रहा है।
दुनिया भर में अब तक कोरोना संक्रमण के 3.58 करोड़ मामले सामने चुके हैं, वहीं 10 लाख 49 हजार 483 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।