हसीना बोलीं- जनता चाहेगी तो फिर बांग्लादेश की सत्ता संभालूंगी:जान की परवाह नहीं; देश में हिंदू, बौद्ध, ईसाई सुरक्षित नहीं

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा है कि अगर जनता चाहेगी तो वे एक बार फिर बांग्लादेश की सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं।

न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में हसीना ने कहा कि दिसंबर 2026 में वे बांग्लादेश लौटेंगी। उन्हें गिरफ्तारी या मौत की सजा का डर नहीं है

हसीना ने बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

शेख हसीना से उनके प्रत्यर्पण के मामले पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि भारत आजाद देश है। सरकार अपने कानून और प्रक्रिया के हिसाब से फैसला करेगी। मुझे उम्मीद है कि मेरा मामला दोनों देशों के रिश्तों में रुकावट नहीं बनेगा।

तारिक रहमान सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है। भारत ने प्रत्यर्पण की मांग मिलने की पुष्टि भी की है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस मामले की जांच तय कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

देश लौटने की बात दोहराई, बोलीं- जान की परवाह नहीं

पूर्व पीएम हसीना से मौत की सजा और गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि लौटते ही गिरफ्तार किया जा सकता है, जेल भेजा जा सकता है या मेरी जान भी ली जा सकती है। लेकिन मैं डरकर पीछे हटने वालों में से नहीं हूं।

1981 में भी मैं सैन्य शासन के बावजूद बांग्लादेश लौटी थी। 2007 में गिरफ्तारी का खतरा जानते हुए भी वापस आई थी। आज मेरे देश के लोग मुश्किल में हैं। ऐसे में मैं उनसे दूर नहीं रह सकती। मैं अपने लोगों के बीच रहना चाहती हूं, चाहे इसके लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *