फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 5,362 रुपए घटकर 1.94 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2 लाख रुपए पर थी।
चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दाम पहली बार 2 लाख रुपए के पार गए थे।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,064 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को यह 1.43 रुपए पर था।
4 कारोबारी दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 4,796 रुपए और चांदी 16,503 रुपए सस्ती हुई है। 16 अक्टूबर को सोने की कीमत 1.46 लाख रुपए और चांदी 2.10 लाख रुपए पर थी।