सोना ₹65 हजार सस्ता होने पर PM मोदी को लेटर:कारोबारी संगठन बोला- प्रधानमंत्री ने बचा लिया, मई में सोना न खरीदने की अपील की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की सलाह को लेकर व्यापारियों ने उन्हें थैंक यू लेटर लिखा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का कहना है कि PM की सलाह के बाद व्यापारियों ने महंगे भाव पर सोना नहीं खरीदा। इससे वे बड़े नुकसान से बच गए।

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, PM मोदी की सलाह के समय सोने का भाव 1.90 करोड़ रुपए प्रति किलो था, जो अब घटकर 1.25 करोड़ रुपए रह गया है। यानी प्रति किलो 65 लाख रुपए की गिरावट आई है।

वहीं, इसे प्रति 10 ग्राम में देखें तो भाव 1.90 लाख रुपए से घटकर 1.25 लाख रुपए प्रति किलो रह गया है। यानी 65 हजार रुपए सस्ता हुआ है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *