सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत से कहा कि माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं। कोर्ट ने यह टिप्पणी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की याचिका पर की।
SCBA ने जर्नलिस्ट निखिल वागले और शिवसेना (UBT) सांसद के खिलाफ याचिका दायर की थी।
पत्रकार निखिल वागले के वकील ने उनके बिना शर्त माफी मांगने और पोस्ट हटा देने का हवाला देते हुए कार्यवाही बंद करने की मांग की। अदालत ने सांसद संजय राउत से एक अनुभवी राजनेता के तौर पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करने को कहा।