सीरीज जीत के बाद गंभीर का पोस्ट-बॉलर्स सीरीज जिताते हैं:श्रेयस बोले- बदलते हालात में जीत बड़ी उपलब्धि; सैंटनर ने कहा- चेज करना चाहिए था

भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में पांचवें वनडे में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली।जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा- गेंदबाज आपको सीरीज जिताते हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, बदलते मौसम और हालात में यह जीत बड़ी उपलब्धि है। वहीं न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर बोले, हमें 209 रन चेज करने थे।

सीरीज जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि न्यूजीलैंड में टी-20 और वनडे दोनों सीरीज जीतना बड़ी उपलब्धि है। यहां मौसम और खेलने की परिस्थितियां लगातार बदलती रहीं। टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने उनका सामना किया।

श्रेयस ने कहा कि आखिरी मैच में बल्लेबाजी में ज्यादा रन नहीं बने, फिर भी टीम को भरोसा था कि वह किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है। सभी खिलाड़ियों ने एक जैसी सोच रखी और उसे मैदान पर लागू किया।

उन्होंने कहा- पूरी सीरीज देखें तो यह बल्लेबाजों की सीरीज नहीं थी। गेंदबाजों ने मौके पर जिम्मेदारी संभाली और अलग-अलग परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने का भरोसा दिखाया। खिलाड़ियों का यही रवैया और उनका चरित्र टीम के लिए जरूरी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *