साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पारी से हराया:मुल्डर ने 7 विकेट लिए, सीरीज 2-0 से जीती; WTC पॉइंट्स टेबल में टीम नंबर-1 पर बरकरार

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बुधवार को बांग्लादेश को पारी और 219 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। सेंचुरियन में मुकाबले के तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी 184 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 91 रन बनाए थे। फिर साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 434 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी।

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो ऑलराउंडर वियान मुल्डर रहे। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में 31 रन देकर 7 विकेट लिए। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बरकरार है।

इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्कस एकरमैन ने सबसे ज्यादा 307 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 2 मैच में सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए। सीरीज के टॉप-5 गेंदबाजों में सभी साउथ अफ्रीका के हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *