चांदी ₹9680 सस्ती, 13 महीने में सबसे कम कीमत:₹1.43 लाख पर आई, सोना ₹3,907 गिरकर ₹1.21 लाख पर आया

चांदी 9,680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना अपने ऑलटाइम हाई 1.76 लाख रुपए से करीब 32% सस्ता हो चुका है। चांदी 3.80 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *