पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने हाल ही में बताया कि फिल्म डियर जिंदगी में उनके किरदार को दूसरे एक्टर के साथ रीशूट किया गया था।
साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म डियर जिंदगी में उन्होंने रूमी नाम के म्यूजिशियन का किरदार निभाया था।
वसीम अब्बास के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अली ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद उनके किरदार वाले हिस्से को दूसरे एक्टर के साथ दोबारा शूट किया गया था। हालांकि, डायरेक्टर गौरी शिंदे ने कहा कि वह इस किरदार में अली जफर को ही रखना चाहती थीं।
अली ने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शाहरुख खान ने भी उनका रोल फिल्म में बरकरार रखने के लिए खास तौर पर अनुरोध किया था। उस समय माहिरा खान भी शाहरुख की आने वाली दूसरी फिल्म ‘रईस’ का हिस्सा थीं। आखिरकार, फिल्म में रूमी का किरदार अली जफर ने ही निभाया।