शरद पवार को मनाने मुंबई पहुंचे राहुल, खड़गे साथ:बस में बैठकर अस्पताल जा रहे, यहीं NCP-SP प्रमुख भर्ती; पार्टी परिसीमन बिल में सरकार के साथ

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता रविवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सभी बस में बैठकर ब्रीच कैंडी अस्पताल जा रहे हैं। जहां NCP-SP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

NCP-SP ने परिसीमन बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है। विपक्षी गुट शरद पवार से समर्थन न देने की अपील करेंगे।

इससे पहले दिन में राहुल, खड़गे, सोनिया और ममता ने चेन्नई में DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। करीब 70 मिनट चली मीटिंग बेनतीजा रही।

बैठक खत्म होने के बाद बाहर आकर स्टालिन ने कहा- परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। DMK के लोकसभा में 22 सांसद हैं। परिसीमन बिल सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *