
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है।
श्रेयस अय्यर को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं।
सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।
युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार चौथी सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। उन्हें पहली बार आयरलैंड दौरे के लिए चुना गया था। लेकिन, डेब्यू का मौका नहीं मिला।
इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने के बाद वैभव जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्हें तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वे 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 193 रन बना चुके हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।