मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया।

क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, PCB ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

52 साल के मिस्बाह का यह फैसला टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के अगले दिन आया है। एक दिन पहले PCB ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था। टीम ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था।

मिस्बाह को इसी साल मार्च में चार सदस्यों वाली की सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था। कमेटी में आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक भी हैं। मिस्बाह का PCB के साथ साल में 180 दिन काम करने वाला बैटिंग सलाहकार का कॉन्ट्रैक्ट भी था।

मिस्बाह ने PCB में कई जिम्मेदारियां संभालीं। 2019 में उन्हें हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 तक इन पदों पर काम किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *