मोदी बोले- ड्रग्स बड़ी चुनौती, परिवार बिखर जाते हैं:प्रकाश पर्व से एक दिन पहले LG आवास पहुंचे; शबद कीर्तन में शामिल हुए, गुरबानी सुनी

पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, ‘जब एक युवा नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसके साथ परिवार के सपने बिखर जाते हैं। देश का हर युवा नशे से आजाद हो, वो अपने सपनों को पूरा करे, आगे बढ़े। इस प्रयास में परिवारों की भूमिका बड़ी है। हमारे संगत, गुरुद्वारे सब मिलकर युवाओं को सही रास्ता दिखा सकते हैं।’

पीएम ने यह बात दिल्ली में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आवास में आयोजित प्रकाश पर्व में कही। मोदी ने यहां शबद कीर्तन में हिस्सा लिया और गुरबानी सुनी।

मोदी पहली बार दिल्ली के एलजी आवास पहुंचे हैं। गुरु नानक का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पीएम का प्रकाश पर्व में शामिल होना इसलिए भी अहम है, क्योंकि अगले साल पंजाब में चुनाव हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *