मुश्ताक अली ट्रॉफी- भुवनेश्वर के 3 विकेट से यूपी जीता:पंजाब ने तमिलनाडु को 5 रन से हराया; महाराष्ट्र, झारखंड भी जीते

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शुक्रवार को यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हरा दिया। यूपी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन जुयाल ने 28 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली।

दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को 5 रन से हराया। वहीं महाराष्ट्र, झारखंड और सौराष्ट्र ने भी अपने मुकाबले जीते।

जुयाल की पारी से यूपी ने 191 रन का टारगेट दिया

मुंबई में खेले गए मुकाबले में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। जुयाल ने 64 रन की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *