PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शेषनाग झील जाते समय पुलिस ने रोक दिया। वे वायरल वीडियो में भारी मशीनों और खुदाई करने वाली मशीनों के इस्तेमाल की जानकारी लेने जा रही थीं।
महबूबा मंगलवार सुबह पार्टी विधायकों के साथ शेषनाग के लिए रवाना हुई थीं। तीनों अमरनाथ रूट पर चंदनवाड़ी से शेषनाग तक पैदल बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया।
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से खुदाई की जा रही है। यह खुदाई सीमा सड़क संगठन (BRO) के अमरनाथ यात्रा कॉरिडोर के विस्तार से जुड़ी है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए इसका विरोध हो रहा है।