भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2027, ICC ने श्रीलंका से छीनी मेजबानी; डेट और वेन्यू का हुआ एलान

महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा। आईसीसी ने इसके लिए तारीख और वेन्यू का एलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में आयोजित किया जाना था लेकिन श्रीलंका क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से आईसीसी ने इसे भारत में शिफ्ट करने का फैसला किया है। इसके लिए क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने डेट और वेन्यू का एलान कर दिया है।

श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद टूर्नामेंट कराने के लिए बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका ने दावा किया था। ICC ने तय मानकों के आधार पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

ICC ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जुलाई में ICC की एनुअल कॉन्फ्रेंस में बताए गए सुधार कर रहा है।

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका खेलेंगी। इन सभी टीमों ने 6 जुलाई की कटऑफ तारीख पर ICC महिला टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर क्वालिफाई किया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *