बॉक्सर मैरी कॉम के खिलाफ मानहानि की शिकायत:पूर्व पति ने टीवी इंटरव्यू में छवि खराब करने का आरोप लगाया; 19 नवंबर को सुनवाई

ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम के खिलाफ उनके पूर्व पति करोंग ओंखोलेर (ऑनलर) ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मैरी कॉम ने एक टीवी इंटरव्यू में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं।

इसकी शिकायत 6 अक्टूबर को दिल्ली की साकेत कोर्ट में दर्ज की गई। मामला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास शिवम गुप्ता की अदालत में प्री-समनिंग एविडेंस के चरण में है। कोर्ट 19 नवंबर को इस पर सुनवाई करेगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *