बल्लेबाज ने वक्त बर्बाद किया तो 5 रन की पेनल्टी:महिला-पुरुष क्रिकेट में गेंद का वजन और साइज अलग, स्टंपिंग में कंट्रोल जरूरी; 8 बदलाव

ICC ने गुरुवार को क्रिकेट के नियमों में 8 बदलाव किए हैं। अब बैटिंग के दौरान अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर समय बर्बाद करता है तो फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन मिलेंगे।

पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद के साइज और वजन की अलग-अलग सीमा तय की गई है।

नए नियम 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होने वाली इंटरनेशनल सीरीज पर लागू होंगे। जो सीरीज पहले से चल रही हैं, उनमें पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

1. तीसरी गलती पर फील्डिंग टीम को 5 रन

अब बैटर को गेंद खेलने के लिए तय समय के भीतर तैयार रहना होगा। अगर अंपायर को लगता है कि बैटर गेंद का सामना करने के लिए समय पर तैयार नहीं है, तो पहली गलती पर चेतावनी और दूसरी गलती पर फाइनल वार्निंग मिलेगी। तीसरी गलती पर फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे।

2. दिन के टेस्ट में पिंक बॉल का ट्रायल

अब दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में भी पिंक बॉल का इस्तेमाल ट्रायल के तौर पर किया जा सकेगा। इसका मकसद खराब रोशनी के कारण खेल को होने वाले नुकसान को कम करना है।

इसके लिए दोनों टीमों की टेस्ट शुरू होने से पहले सहमति जरूरी होगी। एक बार पिंक बॉल से खेलने का फैसला हो गया तो मैच के दौरान गेंद नहीं बदली जा सकेगी। अभी सिर्फ डे-नाइट टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *