बंगाल में ग्रेजुएट बेरोजगारों को हर महीने ₹2,000:गैर-ग्रेजुएट को ₹1,500 भत्ता, जनवरी से योजना लागू होगी; 54 लाख को फायदा

पश्चिम बंगाल सरकार जनवरी से बेरोजगार ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को हर महीने ₹2,000 देगी। यह राशि सरकारी वोकेशनल संस्थानों और ITIs से पढ़े युवाओं को मिलेगी।

बेरोजगार नॉन-ग्रेजुएट युवाओं को ₹1,500 महीना मिलेगा। यह योजना ‘भरोसा कर्मसूची’ के तहत शुरू की जाएगी।

पात्र उम्मीदवारों की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। 2028-29 के वित्त वर्ष से यह राशि बढ़ाकर ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों के लिए ₹3,000 और नॉन-ग्रेजुएट के लिए ₹2,000 कर दी जाएगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *