फेस्टिव सीजन खत्म, क्या अब UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा:₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर दुकानदार को 0.4% MDR देना होगा, तारीख का ऐलान बाकी

आज भाईदूज है और इसके साथ ही फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है। अब सबकी नजरें UPI के नए नियमों पर हैं। कल से दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI के जरिए लेने पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी चार्ज देना पड़ सकता है।

पहले NPCI इन नए चार्जेस को 15 अक्टूबर से लागू करने वाला था, लेकिन त्योहारों के कारण इसे टाल दिया गया था। NPCI ने कहा था कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, हालांकि तारीख अभी तक नहीं बताई गई है।

  • अगर ग्राहक दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट करता है, तो दुकानदार को कुल रकम पर 0.4% का MDR चार्ज देना होगा।
  • अगर ग्राहक ₹75,000 या उससे ज्यादा का बड़ा पेमेंट करता है, तो प्रतिशत के बजाय अधिकतम ₹300 का फ्लैट चार्ज लागू होगा।
  • अगर ग्राहक रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस या फ्यूल पर ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करता है, तो प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 का फ्लैट चार्ज लगेगा।

उदाहरण से समझें कितना पैसा कटेगा

  • ₹2,500 के पेमेंट पर: दुकानदार का ₹10 कटेगा।
  • ₹5,000 के पेमेंट पर: दुकानदार का ₹20 कटेगा।
  • ₹10,000 के पेमेंट पर: दुकानदार का ₹40 कटेगा।
  • ₹75,000 या इससे बड़े पेमेंट पर: ज्यादा से ज्यादा ₹300 ही कटेगा। (यह पैसा दुकानदार के खाते से कटेगा, ग्राहक को अलग से कोई पैसा नहीं देना है।)
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *