फिर सस्ते हुए सोना-चांदी, ₹5000 तक गिरी कीमतें; आज किस भाव में बिक रहा 24k गोल्ड?

सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को चांदी में रिकवरी भी आई थी, लेकिन सोने की चाल कमजोर रही। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह में डॉलर के संदर्भ में सोने की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट आई है। वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 28% तक सस्ता (gold price crash) और चांदी 40% से ज्यादा टूट चुकी है। ऐसे में सोने-चांदी में कब रिकवरी आएगी ये जानना बेहद अहम है।

सोने-चांदी के आउटलुक पर कोटक महिंद्रा एएमसी के फंड मैनेजर सतीश दोंडापति कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह में डॉलर के संदर्भ में सोने की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट आई है, जो लगभग पिछले एक साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलना चाहिए था, लेकिन अमेरिकी फेड (Fed) के सख्त रवैये और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की उम्मीदों ने कीमतों पर दबाव बनाए रखा है। वहीं दूसरी ओर, ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाज़ार लगातार प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और महंगाई से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *