हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन अब जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाएंगे। सोमवार को उन्हें अगला 007 चुना गया। इस रोल के लिए कैलम टर्नर, जैक लॉडेन, जोश ओ’कॉनर और निकोलस हॉल्ट भी रेस में थे।
पैटिनसन ब्रिटिश अभिनेता हैं। उन्होंने ‘द बैटमैन’, ‘हैरी पॉटर’ और ‘ट्वाइलाइट’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म 1962 में रिलीज हुई थी। तब से अब तक 6 एक्टर यह किरदार निभा चुके हैं। पैटिनसन इस भूमिका को निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे।
जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर 25 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया। इसमें पैटिनसन नजर आए। वीडियो के आखिर में लिखा था- ‘जेम्स बॉन्ड फिर लौटेगा।’