पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टी-ब्रेक तक 6 विकेट गिरे:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन स्कोर 149/6; यानसन, मुल्डर और नॉर्त्या को 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-ब्रेक तक 149 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं।

स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मार्नस लाबुशेन 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैट रेनशॉ 32, जबकि कप्तान पैट कमिंस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, वियान मुल्डर और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *