नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे:उनकी जगह सुनील डिसूजा कमान संभालेंगे; जयंत बालन को नया MD बनाया गया

टाटा ग्रुप की कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल एन टाटा 11 नवंबर 2026 को रिटायर होने जा रहे हैं। 70 साल की उम्र पूरी होने के चलते टाटा ग्रुप की गाइडलाइंस के तहत उनका यह रिटायरमेंट हो रहा है।

नोएल के रिटायरमेंट के बाद कंपनी बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है।

सुनील डिसूजा वोल्टास के नए चेयरमैन होंगे

बोर्ड ने टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सुनील डिसूजा को वोल्टास का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। डिसूजा 12 नवंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *