इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात की। उन्होंने कैप्टन स्मित से कहा कि वे भारत और इजराइल के लोगों के हीरो हैं।
नेतन्याहू ने उन्हें अगले इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर उनके साथ मिलकर जश्न की लौ जलाने का न्योता दिया। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से घटना के बारे में भी पूछा।
स्मित ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रेयर करने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ मिनट बाद उसने उन पर हमला कर दिया।
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को जल्दी ठीक होने की शुभकामना दी और कहा कि वे उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल आने का न्योता देते हैं।