दुबई इवेंट में भावुक हुए शाहरुख खान:बोले- माता-पिता को खोने के बाद घर बनाना सबसे बड़ा सपना था, मन्नत बजट से बाहर था

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में दुबई में आयोजित एक इवेंट में अपनी पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान के साथ शामिल हुए।

इवेंट में शाहरुख खुद का घर होने की अहमियत पर भावुक नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई स्थित उनका बंगला ‘मन्नत’ खरीदना भी कभी उनकी पहुंच से बाहर था।

‘माता-पिता के जाने के बाद खुद का घर सबसे बड़ा सपना था’

इवेंट में शाहरुख खान ने अपने शुरुआती संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि कम उम्र में माता-पिता को खोने के बाद उनके पास अपना कोई घर नहीं था। गौरी से शादी होने तक वे अपने खुद के घर के बिना ही रहे।

यही वजह है कि अपना घर बनाना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश बन गया। शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज भी जब वे किसी नए शहर से गुजरते हैं और वह जगह पसंद आती है, तो बच्चों से वहां घर खरीदने की बात कहते हैं। इस पर बच्चे उन्हें चिढ़ाते हैं कि हर शहर में घर नहीं खरीदा जा सकता।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *