दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से खेला जा रहा है। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतर रही हैं। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है।
रणजी ट्रॉफी टीम इंडिया में जगह बनाने का अहम मंच रही है। इस सीजन यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, सरफराज खान और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी।