रणजी ट्रॉफी के पहले दिन मोहम्मद शमी ने 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने दिल्ली को 240 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ नाबाद शतक लगाया।
सौराष्ट्र के रवींद्र जडेजा नाबाद 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कर्नाटक के कप्तान स्मरण रविचंद्रन ने भी आंध्र के खिलाफ 126 रन बनाकर बनाए। रणजी ट्रॉफी में पहले दिन के खेल के हाईलाइट्स…
दिल्ली 240 रन पर ऑलआउट
मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट लिए। उन्होंने 17.3 ओवर में 30 रन दिए और 9 ओवर मेडन डाले। उनके अलावा आकाशदीप सिहं ने 2 और आमिर गनी ने भी 3 विकेट लिए। दिल्ली की ओर से ऋतिक शौकीन ने 56 रन बनाए।
रिंकू सिंह और माधव कौशिक के शतक
उत्तर प्रदेश ने बिहार के खिलाफ पहले दिन मजबूत स्थिति हासिल की। टीम ने 85 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। फिर वापसी करते हुए 3 विकेट पर 287 रन बना लिए। रिंकू सिंह 109 और माधव कौशिक 124 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की।