सोने की कीमत रिकॉर्ड 1.80 लाख रुपए से घटकर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। यानी इसमें 38 हजार रुपए (21%) की गिरावट आई।
इसके बाद धनतेरस और दिवाली पर पिछले साल के मुकाबले सोने की खरीदारी 30% बढ़ गई। इस दौरान देश में करीब 52 टन सोना खरीदा गया, जिसकी कीमत 72 हजार करोड़ रुपए रही।
वहीं, चांदी की खरीदारी भी 10% बढ़कर 300 टन पहुंच गई। इसकी कीमत करीब 5,400 करोड़ रुपए रही।