दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 418:प्रयागराज में AQI 500 पार; यूपी में ठंड बढ़ी, राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार रात लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पटपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में सोमवार को हवा का स्तर खतरनाक रहा। सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ का AQI 500 के पार पहुंच गया।

यूपी में ठंड और कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। 15 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15°C से नीचे लुढ़क गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ रही है। रविवार रात भोपाल, इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 14°C से कम रहा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *