ट्रम्प बोले-भारत में ब्याज दरें कम, इसलिए 7% विकास दर:हम घटाएं तो 15% ग्रोथ संभव; अमेरिका में 4% इंटरेस्ट रेट, भारत से 1.5% कम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की 7% GDP ग्रोथ का उदाहरण देकर अपने देश के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि भारत में ब्याज दरें कम हैं, इसलिए उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। अगर अमेरिका में भी ब्याज दरें कम रखी जाएं तो वहां की ग्रोथ 15 से 20% तक पहुंच सकती है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे आते हैं तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है। जबकि ऐसे समय में दरें कम होनी चाहिए, ताकि कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिले।

हालांकि भारत में RBI की रेपो रेट 5.50% है, जबकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर 3.75% से 4% के बीच है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *