एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले से चालू एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई 2027) के पहले महीने में भारत का चीनी उत्पादन चार गुना से अधिक बढ़ गया है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
आईसीआरए की रिपोर्ट के अनुसार, ईएसवाई 2027 के पहले महीने में घरेलू चीनी उत्पादन बढ़कर 13 लाख मीट्रिक टन (एमटी) पर पहुंच गया। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, मौजूदा चीनी सीजन में भंडार का स्तर अपेक्षाकृत कम बना हुआ है।
रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी। ऐसा उस समय होगा, जब पिछले सीजन से आगे बढ़ने वाला चीनी का भंडार ऐतिहासिक औसत से कम रहने का अनुमान है।