ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया:बोले- अमेरिकी जनता उनसे बहुत नाराज है, ईरान जंग और महंगे पेट्रोल से भी नुकसान हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में पार्टी की हार की वजह इजराइल को बताया है। उन्होंने रविवार को CBS न्यूज के कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में कहा कि इजराइल को लेकर अमेरिकी लोगों में बहुत नाराजगी है।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी लोग इजराइल को भले ही पसंद नहीं करते हैं लेकिन उनकी सरकार इजराइल के काफी करीब है। ट्रम्प ने हार की और दूसरी भी वजहें गिनाईं।

उन्होंने कहा,

QuoteImage

सबसे पहली बात, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा था। इसके अलावा लोगों को रिपब्लिकन पार्टी के कुछ उम्मीदवार भी पसंद नहीं आए। ईरान जंग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भी जनता में नाराजगी थी।

QuoteImage

गाजा युद्ध के बाद बदली अमेरिकी लोगों की राय

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद अमेरिका में इजराइल को लेकर लोगों की राय बदलने लगी। खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों में इजराइल के लिए समर्थन घटा है।

अमेरिकी लोगों की राय में कितना बदलाव आया, 2 सर्वे से समझिए

1. प्यू रिचर्स सेंटर (3 अक्टूबर 2025): सर्वे के मुताबिक, 59% अमेरिकी इजराइली सरकार को लेकर नकारात्मक राय रखते थे। 2024 की शुरुआत में यह आंकड़ा 51% था।

2. गैलप (29 जुलाई 2025): गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने वाले अमेरिकी 2023 में 50% थे, जो जुलाई 2025 में घटकर 32% रह गए। डेमोक्रेट समर्थकों में यह समर्थन सिर्फ 8% था।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी 4 नवंबर कहा था कि अगर रिपब्लिकन पार्टी को आने वाले चुनाव जीतने हैं, तो उसे इजराइल के साथ अपने रिश्तों पर दोबारा विचार करना होगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *