अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई।
इस मौके पर उनके प्रशासन में शामिल भारतीय मूल के अधिकारी, कारोबारी और बड़ी कंपनियों के CEO मौजूद रहे। समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, मशहूर शेफ विकास खन्ना भी शामिल हुए।
भारतीय कारोबारियों ने ट्रम्प को ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद दिया और भारत-अमेरिका की दोस्ती मजबूत होने की कामना की।