ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग कार्यक्रम कल होगा:राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई; 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम शनिवार को होगा। राहुल गांधी ने यह जानकारी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

राहुल ने कहा, ‘हमने आज का कार्यक्रम बारिश के कारण कल करने का फैसला किया है। उसके बाद अगले दिन हम रामलीला मैदान पर मार्च करेंगे। हमने इसमें राजनीतिक, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील है।’

‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं।

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेगा। रैली में ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (AISA) भी शामिल होगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *