चांदी ₹1,695 गिरकर ₹2.30 लाख किलो पर आई:सोने की कीमत ₹513 कम हुई, इस महीने चांदी ₹8 हजार और सोना ₹4 हजार सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 513 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत 1,695 रुपए कम होकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने चांदी करीब ₹8 हजार और सोना ₹4 हजार सस्ता हुआ है। 31 अगस्त को सोने का दाम करीब 1.56 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी।

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *