एशिया कप का फाइनल मुकाबला। दुबई का ग्राउंड। भारतीय टीम चैंपियन बनती है। लेकिन ट्रॉफी नहीं लेती। कारण- जो शख्स ट्रॉफी देने वाला था, वह पाकिस्तानी था। यह घटना करीब एक साल पहले दुबई में हुई थी। अब 13 सितंबर को दुबई के उसी ग्राउंड पर यह घटना रिपीट हो सकती है। अंतर इतना है कि दो साल पहले वाकया पुरुष एशिया कप का था इस बार मामला महिला एशिया कप का है।
भारतीय विमेंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और फॉर्म के लिहाज से भारत के चैंपियन बनने की संभावना भी काफी ज्यादा है। जिस मोहसिन नकवी से 2025 में भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, वे अब भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख हैं।
लिहाजा, भारत अगर खिताब जीतता है तो नकवी फिर से ट्रॉफी देने आ सकते हैं। भारतीय टीम इस स्थिति में क्या करेगी इस बारे में BCCI की ओर से कोई बयान नहीं आया है। टीम ने भी इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।