सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने मंजूरी दे दी है। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
यह शो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होगा। NDTV के मुताबिक, टिकटिंग पार्टनर ‘बुक माई शो’ और आयोजकों ने पुलिस की ओर से तय की गई सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी सभी शर्तों को मानने पर सहमति जता दी है।
आयोजकों के साथ बैठक के बाद हुआ फैसला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और आयोजकों के बीच हुई कई दौर की बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई है। आयोजकों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर एक विस्तृत एक्शन प्लान पेश किया।