कोरोना मामलों में तेज़ी बरकरार, 16 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज, 49 मौतें

नई दिल्ली, १२ अगस्त। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट नहीं हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 12 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 16,561 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 49 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। देश के कुल कोविड -19 के आंकड़े बढ़कर 4,42,23,557 हो गए हैं। वहीं कोविड-19 से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,928 हो गई है।

बता दें कि देश में वर्तमान में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,23,535 हैं, जो अब कुल संक्रमणों का 0.28% है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड -19 की रिकवरी रेट 98.53 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 5.44 फीसदी है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.88% है। 

बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18,053 है। वहीं अब तक कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,35,73,094 है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 207.47 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 17,72,441 कोविड -19 टीके की खुराक दी गई।

दिल्ली में फिर से बढ़े कोरोना केस स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 2726 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं वायरल बीमारी के कारण छह मौतें हुईं। दिल्ली में कोरोना सकारात्मकता दर 14.38 प्रतिशत है। यह लगातार नौवां दिन है जब राजधानी ने एक दिन में 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए।

लगातार अपडेट और ख़बरों के लिए हमारे फ़ेसबुक पेज और ट्विटर ज़रूर फ़ॉलो करें। 

 

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *