कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

दीवाली के खास मौके पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की तस्वीर शेयर की। ये पहली बार है जब कपल ने बेटे का चेहरा दिखाया है।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पोस्ट में लिखा, “हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, सभी को प्यार, रोशनी और खुशियों की शुभकामनाएं। – विक्की, कैटरीना और विहान।”

विहान की तस्वीर सामने आने पर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मेरा पोता मेरी जान है। भगवान का आशीर्वाद हमेशा मेरे बच्चों पर बना रहे। विहान ने हमारी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। सब रब की कृपा है और मैं उसका शुक्रगुजार हूं।’

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *