ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

कांटें, काबिल, शूटआउट एट लोखंडवाला, मुंबई सागा जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके संजय गुप्ता का आज निधन हो गया।

उनका निधन किचन में गिरने से लगी चोट से हुआ। पुलिस ने ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) फाइल का शव का पोस्टमार्टम किया गया।

संजय गुप्ता मुंबई के राम नगर इलाके में एक बंगले में रहते थे। 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात वह किचन में गिरे, जिससे उनके सिर पर चोट आई। डीसीपी नॉर्थ जोन-1 पुरुषोत्तम कराड ने बताया कि वर्सोवा पुलिस स्टेशन को आज सुबह सूचना मिली कि फिल्ममेकर संजय गुप्ता की उनके घर पर अचानक गिरने से मौत हो गई है। इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच जारी है।

उनका शव घर के किचन में मिला था। परिवार ने इस घटना को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *