इमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल:ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मर जाऊंगा, रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की तीन बड़ी अदालतों के जजों को चिट्ठी लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के इलाज की मांग की है।

उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक पड़ने के खतरे की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा है।

उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें डर है कि वे जेल से जिंदा नहीं लौट पाएंगे। इमरान तोशखाना केस में अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात के लिए उनकी बहनों ने आंदोलन भी किया था।

यह चिट्ठी पाकिस्तान की फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को भेजी गई है।

इमरान के वकील सलमान सफदर ने X पर यह चिट्ठियां पोस्ट की हैं। इनमें इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें परिवार के लोगों और वकीलों से मिलने, बेटों से फोन पर बात करने, किताबें पढ़ने और टीवी देखने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस साल उनके वकील को उनसे सिर्फ चार बार मिलने दिया गया। वहीं, बुशरा बीबी के वकील को भी उनसे केवल एक बार मिलने की इजाजत मिली।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *