इंडिगो दुनिया की टॉप-10 बजट एयरलाइन में 9वें नंबर पर:एयर एशिया लगातार 17वें साल नंबर-1, पाकिस्तान टॉप-100 में भी नहीं

इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया।

इस लिस्ट में मलेशिया की एयर एशिया ने लगातार 17वीं बार दुनिया की नंबर-1 बजट एयरलाइन का खिताब जीता है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की एयरलाइंस टॉप-100 में भी जगह नहीं बना पाईं।

स्काइट्रैक्स ब्रिटेन की एजेंसी है, जो एयरलाइंस की रेटिंग और रिव्यूज देती है। यह हर साल दुनियाभर के यात्रियों से फीडबैक लेकर बेस्ट एयरलाइंस की लिस्ट जारी कर अवॉर्ड देती है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *