अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे

अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है।

अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको भी अक्टूबर के महीने में बैंक जाकर कोई काम निपटाना है, तो छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट देख लें…

ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहक अपने बैंकिंग काम ऑनलाइन निपटा सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM, NEFT और RTGS जैसी सर्विसेज हर दिन 24 घंटे चालू रहती हैं।

NEFT और RTGS में क्या अंतर है?

  • नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT): इसके जरिए आप किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें पैसा बैचेज में यानी हर आधे घंटे में प्रोसेस होता है। छुट्टियों में भी यह सर्विस 24×7 चालू रहती है।
  • रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS): इसका इस्तेमाल बड़ी रकम यानी मिनिमम ₹2 लाख भेजने के लिए किया जाता है। इसमें पैसा तुरंत यानी रियल टाइम ट्रांसफर होता है। यह सर्विस भी 24×7 चालू रहती है।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *