अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग जारी:न्यूयॉर्क में पेपर बैलट स्कैन नहीं हो रहे, फ्लोरिडा में बाढ़ के चलते 21 बूथ बदले गए

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग भारतीय समयानुसार मंगलवार शाम 4:30 बजे शुरू हुई जो बुधवार को दोपहर 11:30 बजे तक चलेगी।

न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर जिले में कुछ वोटिंग मशीनें बैलट स्कैन नहीं कर पा रही हैं। वहीं, फ्लोरिडा में बाढ़ के चलते 21 मतदान केंद्रों की जगह बदलनी पड़ी है। यह फैसला मतदान शुरू होने से करीब 45 मिनट पहले लिया गया

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव के ठीक दो साल बाद मिडटर्म चुनाव कराए जाते हैं। इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

फिलहाल ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। अगर पार्टी इनमें से किसी एक सदन में भी बहुमत खो देती है, तो ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे से जुड़े कानून पास कराना मुश्किल हो जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *