अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर खिसके हुआंग:नेटवर्थ ₹63 हजार करोड़ घटी; चीनी महिला से अफेयर कबूला, अमेरिका को जासूसी का शक

चीनी महिला से अफेयर की खबरों के बाद जेन्सन हुआंग फोर्ब्स की लिस्ट में एक पायदान खिसककर 10वें नंबर पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ 6.80 बिलियन डॉलर घटकर 155.4 बिलियन डॉलर हो गई है। रुपए में ये ₹63 हजार करोड़ कम होकर ₹14.32 लाख करोड़ हो गई है।

हुआंग की नेटवर्थ में यह गिरावट कंपनी के शेयरों में आई बिकवाली के कारण हुई है। शेयर 7.97 डॉलर या 4.27% की गिरावट के साथ 178.67 डॉलर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान ये 8% से ज्यादा गिरकर 170 डॉलर के करीब आ गया था। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई।

जेन्सन हुआंग की संपत्ति का बड़ा हिस्सा एनवीडिया में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है। हुआंग के पास एनवीडिया के 3.5% से ज्यादा शेयर हैं। वे कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *