अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, KBC की शूटिंग रोकी गई:शूटिंग रुकने की वजह पर सामने आया अलग दावा

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। उनके क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मेकर्स ने नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है। अगले हफ्ते से शूटिंग दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच अमिताभ ने अपने ब्लॉग में धीरे-धीरे काम और पुरानी दिनचर्या में लौटने की बात कही है।

अमिताभ बच्चन कई सालों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं। इसके जरिए वह हर सीजन में दर्शकों से जुड़ते हैं। उनकी सेहत से जुड़ी चिंताओं के चलते शो की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है।

ABP News की रिपोर्ट के मुताबिक, IANS से बातचीत में शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से मेकर्स ने नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है।

सूत्र के मुताबिक, अमिताभ की तबीयत में सुधार हुआ तो अगले हफ्ते से शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है। यह उनकी सेहत पर निर्भर करेगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *