अभिषेक तुम बढ़िया खेले, लेकिन मेरा रिकॉर्ड नहीं टूटा:युवराज सिंह का मजाकिया पोस्ट, लिखा- मैं भी 30 बॉल पर सेंचुरी नहीं जमा पाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट किया है। युवराज ने लिखा-

तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते। है ना अभिषेक शर्मा। ऐसा लग रहा है जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर पर खेल रहे हों।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। सूर्यवंशी ने भी 19 गेंद पर 45 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद युवराज ने 2 पोस्ट किए। उन्होंने अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। साथ ही लिखा कि 30 या 34 गेंद पर शतक मैं भी नहीं जमा पाया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *