रणजी ट्रॉफी- बड़ौदा के मोलिया का तिहरा शतक:सारांश जैन ने मैच में झटके 13 विकेट, मध्य प्रदेश पारी और 174 रन से जीता

रणजी ट्रॉफी में मंगलवार को बड़ौदा के 21 साल के बल्लेबाज प्रियांशु मोलिया ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक लगाया। उनकी पारी की मदद से बड़ौदा ने 169/5 के स्कोर से वापसी करते हुए 577/8 रन बना लिए। वहीं, मध्य प्रदेश के सारांश जैन ने बिहार के खिलाफ मैच में 13 विकेट लेकर टीम को पारी और 174 रन से जीत दिलाई।

मोलिया बड़ौदा के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

प्रियांशु मोलिया ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। वे बड़ौदा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मोलिया भारत की 2024 की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

बड़ौदा की टीम एक समय 169 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद मोलिया ने महेश पिथिया के साथ सातवें विकेट के लिए 266 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पिथिया ने भी इस दौरान अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक लगाया। जम्मू-कश्मीर मौजूदा चैंपियन है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *